Saturday, December 14, 2013

मुफ्त इलाज अर्थात हस्त-मुद्रा चिकित्सा संकलन : मिलिंद ज. काले

आइये अब हम विभिन्न मुद्राओं को समझें, उन्हें करने का तरीका सीखें, उनसे किस रोग में क्या लाभ होता है और किस रोग में वे कारगर हैं ये जानेंl
साधारणतया एक ध्यान में रखने लायक बात यह है कि :-
१ सूर्य तत्व की अंगुली के उपरी पोर से अन्य अँगुलियों के पोरों के आपस में स्पर्श करने पर उस तत्व की वृद्धि होती है और वह अपने सम प्रमाण तक पहुंचता है
२. अग्नि तत्व वाले अंगूठे से अन्य तत्व वाली अंगुलियों पर दबाव देने पर उस तत्व में कमी आती हैl
३.अंगूठे को किसी अंगुली के मूल में स्पर्श करने से उस तत्व में कमी आती हैl  
४. रोग ठीक होने पर मुद्रा करना बंद कर देंl   
१. ज्ञान मुद्रा
 मस्तिष्क और मानसिक रोगों संबंधी हस्त मुद्रा
यह एक महत्वपूर्ण मुद्रा हैl मस्तिष्क और स्नायुसंस्थान पर इस मुद्रा का विलक्षण परिणाम होता हैl दिमाग से संबंधित रोगों पर यह मुद्रा रामबाण की तरह काम करती हैl सामान्य रूप से ध्यानासन में यह मुद्रा की जाती हैl
मुद्रा की विधि :-  अंगूठे के और उसके पास वाली अंगुली अर्थात तर्जनी के सिरों को एकसाथ आपस में हलके दबाव के साथ मिलायेंl बाकी अंगुलियाँ सीधी रखेंl मुद्रा दोनों हाथों से करेंl चित्र देखेंl
मुद्रा का विज्ञान :- अंगूठा अग्नितत्व को और तर्जनी वायु तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैंl शास्त्रों के अनुसार बुद्धि का निर्माण अग्नितत्व से और मन का निर्माण वायु तत्व से हुआ हैl
मुद्रा के लाभ :-
१.      दिमाग  या मस्तिष्क तरोताजा होता हैl इस मुद्रा को नियमित करने से मस्तिष्क से जुडी अनेक बीमारियों दूर होती हैंl भूख प्यास संबंधी अनियमितताएं ठीक होती हैंl
२.      मन शांत होता है l मन की एकाग्रता बढ़ती हैl  तनाव समाप्त होता हैl
३.       मानसिक रोगियों को इस मुद्रा को करने से बहुत विलक्षण और आश्चर्यजनक लाभ होता हैl विक्षिप्तता, विस्मरण या भूलने की आदत, अनिद्रा, उन्माद, हिस्टेरिया, चंचलता, चिडचिडापन आदि विकारों में कुछ ही दिनों में असर दिखाई देता हैl
४.      छोटे बच्चों में नाखून कुतरने की आदत, हाथों की अँगुलियों को चलाते रहते की आदत या पैर हिलाते रहने की आदत आदि से इस मुद्रा को करने से छुटकारा पाया जा सकता हैl
५.      स्मरणशक्ति तीव्र होती है, उसका विकास होता हैl ज्ञानमुद्रा के अभ्यास से अच्छी और शांत नींद आती हैl नींद की गोलियों की आदत से ज्ञान मुद्रा के अभ्यास से छुटकारा पाया जा सकता हैl
२. वायु मुद्रा
वात विकार संबंधी हस्त मुद्रा 
इस मुद्रा को करने से वायुतत्व पर नियंत्रण किया जा सकता हैl वातविकार और वायु के कारण होने वाले विकार वायु मुद्रा से ठीक होते हैl वायु मुद्रा के बाद थोड़ी देर प्राण मुद्रा करने से वायु मुद्रा करने से होने वाले लाभ जल्दी प्राप्त होते हैंl
मुद्रा की विधि : - अंगूठे के पास वाली अंगुली याने तर्जनी को झुका कर अंगूठे के मूल स्थान से मिलायेंl इस खुकी हुई तर्जनी को अंगूठे से हमका दबाव देंl बाकी तीन अंगुलियाँ सीधी रखेंl
मुद्रा का विज्ञान : -  अंगूठा अर्थात अग्नितत्व से तर्जनी अर्थात वायुतत्व पर दबाव दिया जाता हैl वायुतत्व में कमी आती हैl
मुद्रा के लाभ :-
१.      संधिवात  ठीक होता है l गठिया रोग में लाभ कारी हैl
२.      जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, कमर का दर्द, पीठ का दर्द ठीक होता हैl
३.      कम्पवात, पेरेलेसिस, पार्किन्सन जैसे रोगों में आश्चर्यजनक लाभ होता हैl पेरेलेसिस होने पर हर दो घंटों में कम से कम पैंतालिस मिनिट यह मुद्रा अवश्य करेंl एक ही दिन में लाभ अनुभव में आता हैl
४.      चेहरा टेढा होना, गर्दन अकडने पर यह मुद्रा गुणकारी हैl 
                   आकाश मुद्रा
ह्रदय के रोगों पर उपयोगी
इस मुद्रा को करने से शरीर में आकाश तत्व की कमी के कारण होने वाले रोगों का निदान होता हैl इससे ह्रदय, मन और शरीर की कमजोरी दूर होती है और शरीर में नयी चेतना जागती हैl
मुद्रा की विधि : - बीच की अंगुली या मध्यमा और अंगूठे को आपस में मिलायें और हल्का दबाव देंl अन्य अँगुलियों को सीधा रखेंl
मुद्रा का विज्ञान : -  अग्नितत्व (अंगूठा) और आकाश तत्व (मध्यमा) का आपस में स्पर्श होता हैl आकाश तत्व को बढाता हैl उच्चारण स्पष्ट होता हैl
मुद्रा के लाभ :-
१.      ह्रदय रोगियों को बहुत लाभ होता हैl
२.      हड्डियों की कमजोरी को ठीक करता हैl
३ उबासी देते समय या खाते समय  मुंह का जबड़ा फंस जाने पर मध्यमा और अंगूठे से चुटकी   बजाने से जबड़ा फ़ौरन बंद होगा ऐसा अनुभव हैl

(क्रमश:)  

मुफ्त इलाज अर्थात हस्त-मुद्रा चिकित्सा संकलन : मिलिंद ज. काले

 

 अंगुलियाँ शरीर का एक मूल्यवान अंग है अँगुलियों से ही मनुष्य अपने अधिकतर काम करता है।

 प्रागैतिहासिक काल में अँगुलियों की विभिन्न रचनाओं या कहें कि मुद्राओं से मनुष्य ने सूचनाओं का आदान प्रदान किया। आज भी मूक-बधिर  व्यक्तिओं  को अपनी बात कहने के लिये हस्त संकेत ही मुख्य माध्यम है।

 हमारे शास्त्रीय नृत्यों में हस्त-मुद्राओं का बहुत महत्व है। धार्मिक कार्योंमें, जप, जाप, ध्यान आदि में भी हाथों की मुद्रायें महत्वपूर्ण होती है। शरीर को स्वस्थ रखने में अँगुलियोंकी बड़ी भूमिका है क्योंकि शरीर के हर भाग की तंत्रिकाओं का सम्बन्ध अँगुलियों से हैं। इसी ज्ञान का उपयोग एक्युप्रेशर चिकित्सा में भी किया गया है।
शास्त्रों के अनुसार यह सृष्टि पांच तत्वों से बनीं है। वे तत्व हैं :- अग्नितत्व, वायुतत्व, पृथ्वी तत्व, जलतत्व और आकाशतत्व। यह मानव शरीर भी इन्हीं पांच तत्वों से बना है। यत् पिंडे तत् ब्रह्मांडे। अर्थात् यही पांच तत्व मनुष्य के शरीर के अन्दर भी हैं।

हमारी सृष्टि का अग्नि तत्व है सूर्य, सूर्य से प्राप्त ऊर्जा या उष्णता।

वायुतत्व अर्थात हवा या हवा के ज्ञात-अज्ञात घटक और हवा की प्राण शक्ति।

पृथ्वी तत्व अर्थात मिटटी और जमीन से पैदा होनेवाली वनस्पति और पृथ्वी की प्राणशक्ति।

जलतत्व याने सागर, नदियाँ और भूगर्भीय जल और जल की प्राणशक्ति, और

आकाश तत्व अर्थात आकाश या रिक्तता, खालीपन या खाली स्थान और रिक्त स्थान की प्राणशक्ति।

 यही पांच तत्व मानव देह में हैं।
-सृष्टि में जैसी उष्णता है वैसी ही मनुष्य के शरीर में भी है। हमारे शरीर का तापमान ९७ या ९८ अंश सेल्सियस है अर्थात हम में अग्नितत्व है।



-हम सांस लेते हैं, फेफड़ों में हवा रहती है अर्थात वायुतत्व का हम उपयोग करते है।
-भोजन के द्वारा हम वनस्पति और अन्य खनिजों का उपयोग करते हैं। अर्थात हमारा शरीर पृथ्वी तत्व से बना है।
-शरीर की नसों  में खून प्रवाहित होता रहता है। पीने के लिए हम पानी प्रयोग में लाते हैं हमारे शरीर में  ७५% पानी है। अतः हम में जलतत्व है।
-हमारे शरीर में खाली स्थान है जैसे फेफड़ों में, पेट में, नाक में ये सभी आकाश तत्व की उपस्थिति का संकेत है।
  ये पाँच तत्व जब हमारे शरीर में कम या अधिक हो जाते हैं तब शरीर रोगी हो जाता है। जब इनका प्रमाण सम हो जाता है तब शरीर स्वस्थ हो जाता है। इसका अर्थ यह हुआ कि शरीर को निरोगी रखने के लिये ये पाँचों तत्व हमारे शरीर में उपयुक्त प्रमाण में रहना चाहिये। हस्त मुद्रा चिकित्सा विज्ञान के द्वारा इन पाँचों तत्वों का नियंत्रण किया जाता है। एक से डेढ हजार साल पहले यह चिकित्सा पद्धति बहुत विकसित थी। मुनियों ने भी ध्यान करते समय विभिन्न मुद्राओं का अवलम्बन किया। मुद्राओं का ध्यान धारणा के साथ मेल ध्यान के साथ साथ आरोग्य और मन के संतुलन में भी उपयोगी सिद्ध हुआ।
 हस्त मुद्रा चिकित्सा पद्धति अत्यंत सरल है। कोई भी व्यक्ति इसे सरलता से और सहजता से कर सकता है। हाथों की अंगुलियाँ एक विशिष्ट प्रकार से जोड़ने से और स्पर्श या दबाव देने पर मुद्रा बन जाती हैं। इस तरह अलग अलग पद्धति से जोड़ने पर अंगुलियों की विभिन्न मुद्राएँ बन सकती हैं। प्रत्येक हाथ की पांच अंगुलियाँ उपरोक्त पांच तत्वों का या कहें कि पंच-महाभूतों का प्रतिनिधित्व करती हैं। अतः हम कह सकते हैं कि हमारा आरोग्य हमारे हाथों में ही है।
 इस हस्त मुद्रा चिकित्सा विज्ञान को समझने का हमारा उद्देश शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की सरलता से रक्षा करना है।
-हाथ का अंगूठा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है,
-पास की तर्जनी वायुतत्व का,
-बीच की अंगुली या मध्यमा आकाश तत्व का,
-उसके बाद वाली अनामिका पृथ्वी तत्व का और
-सबसे छोटी अंगुली अर्थात कनिष्ठा जल तत्व का प्रतिनिधित्व करती है।

 हस्त मुद्रा चिकित्सा विज्ञान का अभ्यास कोई भी स्त्री या पुरुष, किसी भी उम्र में  कर सकता है। रोगी व्यक्ति रोग को दूर करने में या उसकी तीव्रता कम करने में कर सकता है। जब कि स्वस्थ व्यक्ति इसके अभ्यास से अपना स्वास्थ्य बनाए रख सकता है। संक्षेप में हस्त मुद्रा चिकित्सा पद्धति बिना मूल्य और सभी के लिये सुलभ चिकित्सा पद्धति है। अब हमें देखना होगा कि इसका अभ्यास कितने समय के लिये किया जाय, कम से कम कितनी देर और अधिकतम कितने समय तक किया जाय और कब किया जाय।

 हस्तमुद्रा एक ही समय दोनों हाथों से करना चाहिये मुद्रा अभ्यास पैंतालीस मिनिट तक करने से शरीर के मूल तत्वों में बदलाव आने लगता है इसलिए हस्त मुद्रा सर्व-साधारण रूप में ४५ मिनिट तक करना चाहिये। अभ्यास दस मिनिट से शुरू कर अल्पावधि में बढाते जाना चाहिये। यह अभ्यास अधिक से अधिक एक घंटे तक करना चाहिये कुछ क्षणों तक किया हुआ अभ्यास भी उस व्यक्ति के शरीर में ऊर्जा स्पंदनों या लहरों को नियंत्रित  करता है अभ्यासक के ऊर्जा चक्रों में और स्नायुतंत्र में अभ्यास का परिणाम होता है कुछ मुद्राओं का परिणाम या कहें कि अनुभव तत्काल होता है जब कि कुछ मुद्राओं का परिणाम कुछ समय बाद ही नजर आता है

 हमारे समाज में सभी में नकारात्मक मनोवृत्ति होती है नब्बे प्रतिशत लोग कोई नई बात स्वीकार नहीं करते या आजमाने के लिये तैयार नहीं होते फिर वह अगर आसान और बिना मूल्य हो तो उसके प्रभावी होने के बारे में शंका करतेहैं जितनी महँगी चिकित्सा उतनी ही अधिक असरदार ऐसी गलतफहमी लोगों में साधारण रूप से रहती है बुद्धिवादी लोग पुरानी चीजों और ज्ञान के प्रति अत्यंत निरादर, संकुचित और विरोधी दृष्टिकोण रखते हैं लेकिन पश्चिमी देशों में उस ज्ञान के प्रति रुझान देखने पर ही अपनी धारणाएं बदलते हैं योगशास्त्र की मुद्रायें कठिन मानकर उनसे दूर रहने की कोशिश करना उचित नहीं है और साथ ही उन्हें बहुत सरल और मामूली मानकर उनका तिरस्कार करना भी ठीक नहीं है हस्त मुद्रा चिकित्सा विज्ञान सुखी और समृद्ध जीवन का राजमार्ग है प्रकृति के नियम समझ कर उनका पूर्ण आचरण करने जैसी सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा और कोई नहीं है मानव शरीर अनेक रहस्योंका भण्डार है हस्त मुद्रा विज्ञान भारतीय ऋषि-मुनियों द्वारा संसार को प्रदत्त अनमोल धरोहर है हमें इसे सम्हाल कर ही नहीं रखना है बल्कि उसे पूर्ण रूप से उपयोग में लाकर आगे बढ़ाना चाहिये अतः स्वयं भी सीखें और अन्य लोगों को भी सिखाएँ


 अतः जो लोग हस्त मुद्रा चिकित्सा करना चाहते है उन्हें इस पर श्रद्धा और सब्र रखना ही होगा जैसा कि शिरडी के साईंमहाराज का भी बोध वाक्य है श्रद्धा और सबूरीअतः श्रद्धा और सब्र के साथ हस्त मुद्राओं  के द्वारा निरामय जीवन का आनंद लें सिर्फ और सिर्फ अनुभव के द्वारा ही आप इस हस्त मुद्रा चिकित्सा पद्धति का परीक्षण कर सकते हैं समय की कमी मुद्राभ्यास से दूर रहने का कारण न बने अतः आप टहलने जाते समय, टी. वी. के कार्यक्रम देखते समय, खेल देखते समय, प्रवास करते समय, ध्यान करतेमय, प्राणायाम करते समय मुद्राभ्यास कर सकते हैं

(क्रमश:)